आइसना उत्तराखंड इकाई का विस्तार, 12 नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

देहरादून: 30 मई को भव्य “पत्रकार सम्मान समारोह” आयोजित करने का निर्णय, पत्रकार हितों की लड़ाई को लेकर संगठन का बड़ा संकल्प राजधानी देहरादून स्थित हरिद्वार रोड के GID रेस्टोरेंट में गुरुवार को ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) उत्तराखंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारिता के गिरते स्तर को बचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशि शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के उत्तराखंड संरक्षक गुरदीप सिंह टोनी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का विस्तार और प्रदेशभर में संगठन की सक्रियता को बढ़ाना रहा। इस दौरान प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। देहरादून महानगर में बसंत पंत को महानगर अध्यक्ष तथा पूनम आर्या को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा अनूप ढौंडियाल, अशोक रावत को उपाध्यक्ष, मेघा गोयल को सह सचिव, जितेंद्र नय्यर को संगठन मंत्री, नया गोयल एवं आयुषी थलवाल को कार्यक्रम संयोजक, प्रज्ञा सिंह को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं सोनू उनियाल को चमोली जिला अध्यक्ष, नीरज पाल को टिहरी अध्यक्ष तथा इफ्तिखार अंसारी को हरिद्वार जिला प्रभारी बनाया गया। मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह टोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ ही उसकी असली ताकत है।

प्रदेश सह-सचिव अफरोज खान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए एकजुटता और सक्रियता का संदेश दिया। वहीं कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह ने कहा कि संगठन की पहचान उसकी एकता और मजबूती में निहित है। बैठक में आगामी 30 मई को “पत्रकार दिवस” के अवसर पर भव्य “पत्रकार सम्मान समारोह” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुझाव दिया गया कि उन पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाए जिन्होंने जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को निर्भीकता से प्रमुखता के साथ उठाया है। बैठक का संचालन इफ्तिखार अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
बैठक में दीपा महेश्वरी, धीरज पाल सिंह, बसंत पंत, पूनम आर्या, सोनू उनियाल, जितेंद्र नय्यर, अनिल आनंद, सलीम खान, जावेद हसन, बाबू हसन, सविता थलवाल, प्रज्ञा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

About AisnaEditor

Check Also

22 May 2023 AISNA State Conference U.P.

Live Updates COVID-19 CASES